Posts

Showing posts from June, 2022

मैं विपासना करता हूँ": राहुल गांधी ने ED अधिकारियों को बताया

Image
प्रवर्तन निदेशालय के साथ मैराथन पूछताछ सत्र को याद करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारी उनके धैर्य और सहन शक्ति देख हैरान थे. प्रवर्तन निदेशालय के साथ मैराथन पूछताछ सत्र को याद करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारी उनके धैर्य और सहन शक्ति देख हैरान थे. दिल्ली मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसदों औऱ विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन ईडी अधिकारियों के साथ 12/12 फीट के कमरे में बैठने के बावजूद उन्होंने कभी भी कार्यालय में अकेलापन महसूस नहीं किया. उन्होंने कहा, "मैं कमरे में अकेला नहीं था, आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मेरे साथ थे. और जो लोग आजादी में विश्वास रखते हैं वो सभी मेरे साथ थे. राहुल गांधी ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने रात में उनसे पूछा कि 11 घंटे से अधिक समय तक वह बिना थके कुर्सी पर सीधे कैसे बैठे रहे क्योंकि वे खुद थक गए थे. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा,"मैंने सोचा कि मैं उन्हें असली कारण न बताऊं, मैंने उनसे कहा कि मैं विपासना करता हूं. आपको इसमें लंबे समय तक बैठना होता है और फिर आपको...